28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा लड़कियां बेचने का सिलसिला, 3 लड़कियों को दिल्ली से किया गया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने का झांसा देकर लड़कियों को बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 1 Feb 2020, 9:47 PM IST

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा लड़कियां बेचने का सिलसिला, 3 लड़कियों को दिल्ली से किया गया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा लड़कियां बेचने का सिलसिला, 3 लड़कियों को दिल्ली से किया गया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव. देश कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की। जहां आरोपी ने तीन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में बेच दिया था। कोतबा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी ने नौकरी का प्रलोभन देकर दिल्ली में बेचा
पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर पीठाआमा गांव की गुमशुदा लड़की के साथ इस क्षेत्र की दो अन्य लड़कियों को भी वहां से बरामद किया। इन पीडि़त लड़कियों के बयान पर पुलिस ने अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जाकर बेचने वाले आरोपी प्रदीप एक्का को रायगढ़ जिले के लैलूंगा के समीप सोनाजोरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी के चंगुल में फंसी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप कर इस मामले के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : चिटफंड धोखाधड़ी मामले में 468 संचालक, 185 पदाधिकारी और 279 एजेंट की गिरफ्तारी, जमीन कुर्की की राशि शासकीय कोष में जमा

छत्तीसगढ़ : मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने व्यापारियों से इस समस्या के निदान के लिए मांगे सुझाव...