
नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार
महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की वृद्धि, सीएम ने मई दिवस पर दी सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन को छत्तीसगढ़ में बहुत शुभ दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जिस काम की भी शुरुआत होती है, उसकी सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि माटी पूजन कार्यक्रम से हम प्रकृति और धरती माता की रक्षा का संकल्प लेकर राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देंगे। यह पर्व हमें रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुर्नस्थापना करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस मौके पर खेती-किसानी में पानी के महत्व को देखते हुए कुआं पूजन भी किया। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी में समृद्धि के लिए पुरखों के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]किडनी रोगियों का 12 और जिला अस्पतालों में होगा नि:शुल्क डायलिसिस
सीएम भूपेश बघेल के माटी पूजन स्थल पर पहुंचते ही किसानों ने ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप दरवाजे पर पानी ओछारकर (सींचकर) सहृदय से उनका स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय द्वारा प्रतीक स्वरूप बनाई गई कोठियों से अलग-अलग बीज निकालकर गांव बैगा को सौंपा। गांव बैगा द्वारा ठाकुर देव और गांव के अन्य देवी-देवताओं का सुमिरन कर अभिमंत्रित बीजों को मुख्यमंत्री को परसा पान से बने दोने में दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए देवी-देवताओं का आह्वान कर ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप माटी पूजन किया और पूजा के रूप में चाउंर, फूल-पत्ती, हूम-धूप, नरियर धरती माता को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने बैगा द्वारा दिए गए अभिमंत्रित बीज को ट्रैक्टर और कल्टीवेटर मशीन से जोते गए खेत पर बीज की बुआई की।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार। छत्तीसगढ़ में अक्ती तिहार और माटी पूजन की परंपरा का कितना महत्व है यह छत्तीसगढ़ में प्रचलित इस लोकोक्ती से समझा जा सकता है। दरअसल, इस दिन से ही खेती-किसानी की तैयारी शुरू हो जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्षय तृतीया पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार और माटी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परंपरागत रूप से माटी पूजन कर खेती-किसानी के कार्यों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अक्ती तिहार के मौके पर ठाकुर देव की पूजा-अर्चना भी की। खेत में कुदली और ट्रैक्टर चलाकर ठाकुर देव को समर्पित अन्न से बीजरोपण भी किया।
1) यह भी पढ़ें :रेल यात्री कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें अब भी इन तारीखों में रहेंगी रद्द
Published on:
03 May 2022 08:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
