रायपुर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जीपी सिंह के ठिकानों से राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 5 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति मिली है। इसमें से अधिकांश राशि प्रॉपर्टी खरीदने, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंक में फिक्स डिपॉजिट, बीमा और म्युचुअल फंड में निवेश पर खर्च की गई है।