13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून! अगले 2 दिन बारिश की संभावना, बिजली गिरने की चेतावनी

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से थमी बारिश के बाद अब मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification
CG Monsoon Arrived

बारिश का अलर्ट (Photo- IANS)

Chhattisgarh Monsoon Update: पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण प्रदेश में उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे वातावरण में नमी के कारण भारी उमस महसूस की जा रही है। हालांकि अब राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। फिलहाल प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 24 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

सिनॉप्टिक सिस्टम

  • समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में दक्षिण असम तक फैली हुई है।
  • उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
  • पश्चिमी हवाओं (वेस्टरलीज़) में एक द्रोणिका लगभग 89 डिग्री ई पूर्वी देशांतर के साथ 21 डिग्री एन. उत्तरी अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैली हुई है।

13 जुलाई का पूर्वानुमान

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

Chhattisgarh Monsoon Update: अगले दो दिनों का रुख

अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

रायपुर का मौसम

13 जुलाई को रायपुर में आसमान सामान्यत: बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इस वर्ष सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश

  • फैक्ट फाइल
  • प्रमुख शहरों का तापमान
  • स्टेशन- अधिकतम-न्यूनतम
  • माना- 34.7- 26.4
  • बिलासपुर- 34.7- 26.6
  • पेंड्रारोड-35.6- 23.6
  • अंबिकापुर-32.1- 23.7
  • जगदलपुर-33.5-24.7
  • दुर्ग-34.5- 25.6
  • राजनांदगांव-35.0- 24.0

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर प्रदेश का सबसे अधिक बारिश दर्ज करने वाला प्रमुख केंद्र रहा। यहां सुबह तक 2.9 मिलीमीटर और शाम तक 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, पेंड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव सहित अधिकांश प्रमुख मौसम केंद्रों में बारिश दर्ज नहीं हुई। यही वजह है कि प्रदेश की मौसमी वर्षा सामान्य से काफी पीछे चल रही है।

बारिश का असमान वितरण किसानों की चिंता भी बढ़ा रहा है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए लगातार और संतुलित वर्षा की जरूरत होती है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं और मौसम विभाग के ताजा आंकड़े भी यही बता रहे हैं कि बीते 24 घंटों में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया।