16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajya Sabha Election : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को बनाया उम्मीदवार

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई 10 जून को सुबह 9 से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा मतदान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 29 May 2022, 11:50 PM IST

Rajya Sabha Election : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha Election : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को बनाया उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में अब क्यूआर कोड वाले ड्राइविंग लाइसेंस
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की है। इसमें हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्यप्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक व प्रमोद तिवारी का नाम है। वहीं तमिलनाडु से पी. चिदंबरम को राज्य सभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी राज्यसभा में जाने की इच्छा कई बार जताई थी।
2) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt] छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनेंगे रेल पहिए, जिन्दल लगाएगा फैक्ट्री
चुनाव आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी। वहीं, 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। मतगणना 10 जून को ही शाम 5 बजे से होगी। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में 90 विधायकों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 71, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मतदान मतपत्रों के जरिए होगा।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >रायपुर. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए १० उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन रह चुके राजीव शुक्ला और बिहार से पूर्व लोकसभा सांसद रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि दो राज्यसभा सदस्य बीजेपी के रामविचार नेताम एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में रिक्त होने वाली दो राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा।
1) यह भी पढ़ें : द्रौपदी की एक जिद से नक्सल क्षेत्र की हजारों महिलाओं की बदल गई तकदीर