
रायपुर . छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav) हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था। राज्योत्सव 2017 इस बार 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस साल बहुत भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी और केन्द्रीय मंत्री इस समोरह में शिरकत करेंगे। 1 नवंबर को भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू राज्योत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद रात को ही रवाना हो जाएंगे। जानिए कौन से बॉलीवुड सिंगर गाएंगे छत्तीसगढ़ी गीत..
राज्योत्सव के समापन में आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- 5 दिन तक चलने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। राष्ट्रपति राज्य अलंकरण के विभूतियों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।
- विभागीय सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति का विशेष विमान शाम के 6 बजे रायपुर की जमीन पर दश्तक देगा।
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह मचाएंगे धूम
- बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह अपने आवाज से राज्योत्सव 2017 में धूम मचाएंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान सुखविंदर ने कहा कि वे समारोह को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ गाने भी गाएंगे। इसके लिए उनकी पूरी टीम छत्तीसगढ़ गाने की रिहर्सल कर रही है।
- सुखविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पाश्र्वगायक का भी पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सिंगर सुखविंदर सिंह के अलावा प्लेबैक सिंगर केके भी आने वाले है। केके वही सिंगर है जिन्होंने बॉलीवुड को बहुत से रोमांटिक सॉन्ग दिया है। उनके सुपरहिट सॉन्ग आज भी युवाओं के दिल की धड़कनों को तेज कर देती है।
- जैसे फिल्म बजरंगी भाईजान, तू जो मिला.., जन्नत फिल्म, जरा सा जरा सा.. उनके फेमस सांग है। गुजरात से भी कलाकार भी आ रहे है जो 2 दिन तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
Updated on:
31 Oct 2017 05:11 pm
Published on:
31 Oct 2017 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
