
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक में फेरबदल, 9 IAS और दो IFS अफसरों के तबादले
रायपुर . छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। नया रायपुर स्थित महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा तबादला सूची जारी की है। जिसके अंतर्गत एम के राऊत के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद आर पी मंडल को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ विकास आयुक्त एवं एसआरआईडी का महानिदेशक का प्रभार सौंपा है।
2. सीके खेतान को प्रमुखसचिव वन विभाग में पदस्त किया गया है। खेतान आरपी मंडल के प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रभार ग्रहण करने के दिनाक से उक्त पद का प्रभार सौंपा है।
3. सोनमणि बोरा को सचिव जल संसाधन तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य बनाया गया है।
4. डीडी सिंह को सचिव वाणिज्यिक कर(आबकारी एवं पंजीयन) के साथ आयुक्त आबकारी, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन, प्रबंध संचालक छग स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
5. अविनाश चम्पावत को संभागायुक्त सरगुजा संभाग।
6. रीता शांडिल्य को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन एवं विशेष सचिव ( स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग दिया गया है।
7. आरप्रसन्ना को विशेष सचिव ( स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण तथा खेल एवं युवा कल्याण के साथ साथ आयुक्त निशक्तजन का प्रभार दिया गया है।
8. आर शंगीता को तत्काल प्रभाव से विशेष सचिव ( स्वंतंत्र प्रभार) श्रम विभाग एवं श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्त किया गया है।
9. धर्मेश साहू को संचालक खेल एवं युवा कल्याण का पद दिया गया है।
10. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
Published on:
31 Oct 2017, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.