30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकता के लिए आठ सौ लोगों के साथ दौड़े उच्च शिक्षा मंत्री और कलेक्टर

रविशंकर स्टेडियम से जब कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने जब बच्चों केसाथ दौड़ लगाई तो उनके साथ कलक्टर और अन्य अधिकारी भी दौडऩे लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 31 Oct 2017, 12:37 PM IST

sports

भिलाई. रविशंकर स्टेडियम से जब कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने जब बच्चों केसाथ दौड़ लगाई तो उनके साथ कलक्टर और अन्य अधिकारी भी दौडऩे लगे। मौका था सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने रविशंकर स्टेडियम मेंबच्चों को शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशकी सुरक्षा और विकास के लिएएकता जरूरी है और सरदार पटेल ने हमेशा एकता पर ही बल दिया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल एकता के लिएजरूरी तो है ही साथ ही यह लोगों की सेहत को भी फायदा पहुंचाएगी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ के लिए रवाना किया।

करीब पांच किलोमीटर की यह दौड़ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर वापस स्टेडियम पहुंची।कार्यक्रम में जिला कलक्टर उमेश अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी, डीईओ , शिक्षा विभाग के अधिकारी, डीएसओ, पीटीआई सहित कईलोग मौजूद थे।

दिलाई शपथ दौड़ से पहले उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने सभी को देश में एकता और अखंडता के लिएशपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सरदार पटेल के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हमेशा भाईचारा और एकता बनाए रखे।

आधा किलोमीटर तक लगाई दौड़
इस एकता दौड़ में कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय स्वयं भी दौड़े। रविशंकर स्टेडियम से आदर्श कन्या स्कूल तक दौड़ में उनका साथ देने कलक्टर उमेश अग्रवाल, भिलाईके सभापति श्माय सुंदर राव, सहायक संचालक अमित घोष, एनसीसी अधिकारी आरके दुबे, डीएसओ तकनीर अकील सहित कई लोग मौजूद थे।यह दौड़ रविशंकर स्टेडियम से आदर्श कन्या स्कूल के सामने से होते हुए पटेल चौक, फरिश्ता कॉम्पेक्स के सामने से पचरीपारा, नया बस स्टैंड से होकर वापस स्टेडियम पहुंची।

बीएसपी में आईजी और ईडी ने दिखाई झंडी
इस्पात भवन मेन गेट पर बीएसपी की एकता दौड़ को बीएसएफ के आईजी जेबी सांगवान और बीएसपी के ईडी एमके बर्मन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर ईडी ने लोगों को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में ईडी माथुर सहित बीएसी के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

दौड़ में करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने हिस्सा लिया।यह दौड़ इस्पात भवन से सेक्टर 4 स्थित हैंडबाल कॉम्पलेक्स में पूरी हुई। इधर राजनांदगांव में भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एकता के लिए दौड़ लगाई। वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर उनके गार्डस भी साथ-साथ दौड़ते रहे।