8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Tourism: गुजरात में छाया छत्तीसगढ़ पर्यटन, 100 वर्ग मीटर में सजा आकर्षक पवेलियन, दिखी राज्य की प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत

Chhattisgarh Tourism: गुजरात के गांधीनगर में TTF के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार प्रस्तुति हुई। 100 वर्ग मीटर के आकर्षक पवेलियन में राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत दिखाई गई।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Tourism

गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक (Photo Patrika)

Chhattisgarh Tourism Board: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को लगातार विस्तार मिल रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने प्रभावी सहभागिता करते हुए राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और रोमांचक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय पर्यटन बाजार के सामने प्रस्तुत किया। इसी क्रम में गुजरात के गांधीनगर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देशभर के पर्यटन बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनी है।

26 पर्यटन व्यवसायियों के साथ छत्तीसगढ़ की सहभागिता

गांधीनगर के TTF में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीकृत 26 ट्रैवल एजेंट और होटल व्यवसायियों ने भी सहभागिता की। इससे राज्य के पर्यटन स्थलों को देशभर के पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों के सामने सीधे प्रस्तुत करने का अवसर मिला। मेले में पहुंचे यात्रा संचालकों, ट्रैवल एजेंटों और होटल व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यात्रा सुविधाओं और संभावित पर्यटन पैकेजों की जानकारी दी गई। इससे राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए नए यात्रा विकल्प विकसित होने की उम्मीद है।

100 वर्ग मीटर में सजा आकर्षक छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को प्रभावी और आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के साथ ही राज्य के साथ गए पर्यटन व्यवसायियों के लिए बेहतर बैठक एवं व्यावसायिक संवाद की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आकर्षक छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार कराया गया है। पवेलियन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन की विविध संभावनाओं को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। पवेलियन में पहुंच रहे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ यहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं और भ्रमण की संभावनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।

नए पर्यटन व्यवसायी छत्तीसगढ़ से जुड़ने के लिए दिखा रहे रुचि

टीटीएफ गांधीनगर में छत्तीसगढ़ की सहभागिता के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन में बड़ी संख्या में नए ट्रैवल एजेंट, यात्रा संचालक एवं पर्यटन व्यवसायी पहुंच रहे हैं और राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति विशेष रुचि व्यक्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पर्यटन प्रचार-प्रसार और पवेलियन की आकर्षक प्रस्तुति की सराहना करते हुए अनेक नए पर्यटन व्यवसायियों द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीयन कराने में रुचि दिखाई जा रही है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन पैकेज एवं यात्रा सुविधाओं के विस्तार के साथ राज्य के पर्यटन स्थलों को व्यापक राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन को मिल रही नई गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की विशिष्ट प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को पर्यटन विकास की बड़ी ताकत के रूप में आगे बढ़ा रही है। राज्य की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं, ऐतिहासिक धरोहरें, धार्मिक स्थल और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनें, इसके लिए पर्यटन क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार और पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।