Success Story: "एवरेस्ट सिर्फ हिमालय की सबसे ऊंची चोटी नहीं, बल्कि हर इंसान की जिंदगी का वह सपना है, जिसे मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से जीता जा सकता है।" यह संदेश सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोहियों में शामिल काम्या कार्तिकेयन ने रायपुर के विमतारा हॉल में आयोजित 'ब्रेकिंग लिमिट्स' कार्यक्रम में दिया।