12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज पर मायके जाने वालों के लिए जरूरी खबर! 13-14 सितंबर को कई ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: तीज पर मायके जाने वाली महिलाओं समेत रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर। 13 और 14 सितंबर को उरकुरा यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Train Cancelled

तीज से पहले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर (Photo Source- Patrika)

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार को लेकर महिलाओं और परिवारों में उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं तीज मनाने के लिए मायके जाने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाली हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में होने वाले यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Chhattisgarh Railway Updates: अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें…

रेलवे के मुताबिक, रायपुर मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस काम के चलते 13 और 14 सितंबर को कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, इन ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पहले से ज्यादा रहती है। ऐसे में जिन यात्रियों ने इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाई है, उनके लिए ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी पहले से होना जरूरी है। यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की ओर से जारी अपडेट और अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दिन निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी-

  • रायपुर-बिलासपुर मेमू ट्रेन नंबर 68728 का परिचालन रद्द रहेगा।
  • बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन नंबर 68734 नहीं चलेगी।
  • गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन नंबर 68733 रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन नंबर 68719 का परिचालन नहीं होगा।
  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 58203 रद्द रहेगी।
  • रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेन नंबर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा।
  • रायपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन नंबर 68746 भी नहीं चलेगी।

14 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा

14 सितंबर को भी रेलवे के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का असर कई ट्रेनों पर देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है।

  • रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन नंबर 58204 रद्द रहेगी।
  • इतवारी-रायपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 58206 का परिचालन भी नहीं होगा।
  • कोरबा-रायपुर मेमू ट्रेन नंबर 68745 रद्द रहेगी।

SECR train cancellation: यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

तीज के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के बीच सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक साधन की व्यवस्था करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपकी यात्रा 13 या 14 सितंबर की है, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन नंबर और परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें।

उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे के आधिकारिक अपडेट के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।