22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास

प्रदर्शनी से खरीद रही हैं सामान, ताकि उन्हें दिखाकर दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सकें रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लगी है विकास प्रदर्शनी
less than 1 minute read
Google source verification
महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास

महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास

शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली
महिला गृह उद्योग कोरिया की सदस्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर महिला स्व-सहायता समूह की बहनें बांस, काष्ठ, छिंद घास, सवई घास, खजूर पत्ता, ताड़ पत्ता और मिट्टी से लेकर लोहे तक के आकर्षक डेकोरेटिव आइटम्स और घरेलू इस्तेमाल के सामान बना रही हैं। वे इन सामानों को ले जाकर अपने क्षेत्र में विभिन्न महिला समूहों के बीच दिखाएंगी और उन्हें भी ऐसे सामान बनाने और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। जरूरत पडऩे पर वह छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों की महिला स्व-सहायता समूहों से भी संपर्क कर अपने क्षेत्र की महिलाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगाई गई इस विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नए अवसरों की जानकारी मिलती है। स्वरोजगार की नई संभावनाओं का भी पता चलता है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 3 फरवरी से शुरू हुई प्रदर्शनी 6 फरवरी तक चलेगी। यहां विभिन्न विभागों की विकास गाथा को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग, वन विकास एवं रोजगार मिशन के अंतर्गत विभिन्न तरह के कार्यों में लगी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। विकास प्रदर्शनी में कोरिया की महिला गृह उद्योग की सदस्य नीलिमा चतुर्वेदी का अनूठा प्रयास देखने को मिला। यहां वह महिला स्व-सहायता समूह के विभिन्न स्टॉलों में जाकर उनके बनाए सामान खरीद रही हैं। वह इन सामानों को अपने क्षेत्र की दूसरी महिलाओं को दिखाकर नवाचार के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों को अब हर शनिवार-रविवार छुट्टी, 5 दिन आधा घंटा ज्यादा काम

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग