24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य सरकार का मेडिसिटी और एडु सिटी परियोजनाओं पर जोर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौर कई मायनों में खास रहा है। सीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एड़ु सिटी जैसी परियोजनाओं पर प्रमुखता से काम कर रही है। इसके अलावा सीएम ने […]

2 min read
Google source verification
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य सरकार का मेडिसिटी और एडु सिटी परियोजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात (Photo Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौर कई मायनों में खास रहा है। सीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एड़ु सिटी जैसी परियोजनाओं पर प्रमुखता से काम कर रही है। इसके अलावा सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सली उन्मूलन अभियान की जानकारी दी। सीएम ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात कर बोधघाट परियोजना पर भी चर्चा की।

पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सीएम ने पीएम को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो नई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है। रायपुर में विकसित की जा रही मेडिसिटी एक आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में पहचान प्राप्त होगी और व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सीएम ने छत्तीसगढ़ के विकास कामों की भी विस्तार से जानकारी दी ।

समन्वित विकास और सुरक्षा से माओवाद को समाप्त करने का लक्ष्य

मुयमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शाह को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। सीएम ने माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया, पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरतार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा, सरकार की ‘‘समन्वित विकास और सुरक्षा’’ नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

बोधघाट परियोजना सिंचाई, पेयजल व ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण

सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बोधघाट परियोजना बस्तर की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बस्तर क्षेत्र दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि बस्तर के लिए प्रस्तावित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। साय ने यह भी बताया कि बस्तर क्षेत्र में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने परियोजना से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।