28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से माता पिता को खोने वाले बच्चों को मिलेगा त्वरित न्याय, न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने दिए निर्देश

Corona Latest Update: कोरोना संक्रमण से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को त्वरित न्याय मिलेगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी द्वारा इसके निर्देश दिए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 4 Feb 2022, 12:05 PM IST

Corona : गुजरात में एक दिन में 9395 नए मरीज, 30 की मौत

Corona : गुजरात में एक दिन में 9395 नए मरीज, 30 की मौत

रायपुर. Corona Latest Update: कोरोना संक्रमण से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को त्वरित न्याय मिलेगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) के न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी द्वारा इसके निर्देश दिए गए है।

रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्हें नि:शुल्क शिक्षा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए चिन्हांकित किया जा रहा है। इसकी जानकारी नागरिकों द्वारा 4 फरवरी 2022 तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर और नालसा के हेल्पलाईन नंबर 15100 पर दे सकते है।

प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया है या अकेले रह गए है। उन्हे किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 के तहत देखभाल और सुरक्षा की जाएगी। इन बच्चों को जेजे एक्ट 2015 के सेक्शन 31 के तहत जिले के चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश करना होगा। ताकि उनकी देखभाल के लिए जरूरी आदेश पास किए जा सके। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए है।

बड़ी राहत: प्रदेश में संक्रमण दर 5.87 प्रतिशत पर पहुंचा
इधर, प्रदेश में कोरोना मरीजों में लगातार कमी आ रही है। गुरुवार को पॉजिटिविटी दर 5.87 प्रतिशत रही। 2454 कोरोना के नए मरीज मिले। वहीं 12 लोगों की मौत हो गई जिसमें दुर्ग और जांजगीर-चांपा में दो-दो, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार,महासमुंद, बिलासपुर, कोरिया और दंतेवाड़ा से एक-एक मरीज की मौत हो गई।

सबसे अधिक मरीज दुर्ग 286, रायपुर में 284, राजनांदगांव में 192, बिलासपुर 156, बलरामपुर में 104 और कांकेर में 163 मरीज मिले। बाकी जिलों में 100 कम मरीज मिले। अब तक 1134322 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 1100346 ठीक हो चुके है। वहीं 13 हजार 895 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में 20 हजार 81 मरीज सक्रिय है।