
CM BHUPESH BAGHEL
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए स्ट्रेन का प्रकोप बहुत ही घातक परिणाम दे रहा है। शहरों के साथ - साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण तेजीसे फ़ैल रहा है। इसके मध्यनजर ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने और संक्रमण के लक्षण दिखने पर जरुरी इलाज के लिए सहयोग प्रदान करने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए।
राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
READ MORE : डॉक्टर कह रहे थे इलाज चल रहा है इधर तीन दिन से महिला का शव मरच्यूरी में पड़ा था
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा। साथ ही सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने और कोरोना के लक्षण दिखते ही दवा सेवन प्रारंभ करने की बात कही।
Published on:
29 Apr 2021 06:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
