25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
जंगल सफारी हुआ ऑनलाइन, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
Play video

जंगल सफारी हुआ ऑनलाइन, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने दिवाली के मौके जंगल सफारी को ऑनलाइन कर प्रदेश के लोगों को एक नई सुविधा दी है
Google source verification

रायपुर. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने दिवाली के मौके जंगल सफारी को ऑनलाइन कर प्रदेश के लोगों को एक नई सुविधा दी है। सीएम ने आज एक आयोजित कार्यक्रम में बंटन दबाकर जंगल सफारी के ऑनलाइन टिकट ब्रिकी की शुरूआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि जंगल सफारी के ऑनलाइन टिकट की ब्रिकी से लोगों की भीड़ से मुक्ति मिलेगी। साथ ही प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मंत्री राजेश मूणत, वन मंत्री महेश गागड़ा सहित प्रशासनिक विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Online ticket for Jungle Safari Raipur

..और खुद सीएम डा. रमन सिंह हो गए ऑफ लाइन
जंगल सफारी के ऑनलाइन टिकट की शुरूआत करने के दौरान खुद सीएम ऑफ लाइन हो गए। जी हां सीएम ऑनलाइन टिकट ब्रिकी की शुरूआत के बाद प्रदेश के लोगों को भाषण दे रहे थे। इस दौरान अचानक माइक बंद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग ये कहकर मजा लेते रहे कि सीएम ऑनलाइन की घोषणा करते खुद ही ऑफलाइन हो गए। फिलहाल कुछ देर की तकनीकी खराबी के बाद इलेक्ट्रीशियन ने माइक की खराबी को सुधार लिया।