
PM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से बधाई दी है। सीएम साय ने बुधवार को रायपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक हम लोग सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम होने जा रहे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 बरस पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
17 Sept 2026 03:26 am
Published on:
17 Sept 2026 03:25 am
