14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: वन विभाग में लंबे समय से जमे करीब 50 अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत, जांच के आदेश

CG Election 2023: वन विभाग के 50 से ज्यादा डीएफओ, एसडीओ, रेंजर से लेकर फिल्ड में पिछले काफी समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Complaint of 50 officers or employees in Forest Department Raipur

वन विभाग में लंबे समय से जमे करीब 50 अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत, जांच के आदेश

रायपुर। Chhattisgarh Election 2023: वन विभाग के 50 से ज्यादा डीएफओ, एसडीओ, रेंजर से लेकर फिल्ड में पिछले काफी समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। जबकि, चुनाव आयोग के निर्देश पर नियमानुसार 3 साल और उससे अधिक समय से जमे हुए अमले को हटाया जाना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी स्थानांतरण नहीं किया गया।

वे आज भी अपनी कुर्सी पर जमे हुए है। इसकी जानकारी मिलने पर पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख वी श्रीनिवास राव ने प्रदेश के सभी पांच वन वृत्त में जांच के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया है। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकें। बताया जाता है कि चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की तैयारी विभिन्न राजनीतिक दल द्वारा करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़े: एफआईआर की पारदर्शिता पर पर्दा, सीसीटीएनएस के तहत हर FIR को करना है ऑनलाइन

इनको मिली जांच की जिम्मेदारी

रायपुर वृत्त के लिए उपवन संरक्षक रमन बी सोमावार, उप वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी, दुर्ग वन वृत्त के लिए उप वनमंडलाधिकारी डीके सिंह, उप वनमंडलाधिकारी वीएन दुबे, बिलासपुर वन वृत्त के लिए सहायक वन संरक्षक संचित शर्मा, उप वनमंडलाधिकारी छबिलाल निर्वाण, सरगुजा वन वृत्त के लिए अनुदेशक वन विद्यालय अंबिकापुर एसबी पाण्डेय, संलग्नाधिकारी उमेश कुमार सिंह, कांकेर के लिए उप वनमंडलाधिकारी आरएस मरकाम, संलग्नाधिकारी लखन लाल नागेश और जगदलपुर के लिए उप वनमंडलाधिकारी इंद्रप्रसाद बंजारे के साथ ही सहायक वन संरक्षक टेकराम मरई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तुरंत होगी कार्रवाई

पीसीसीएफ द्वारा जारी आदेश में जांच समितियां को संबंधित वनकर्मी के खिलाफ मिलने वाली किसी भी तरह की शिकायतों को त्वरित जांच करने कहा गया है। किसी भी तरह से चुनाव कार्य को प्रभावित करने, चाहे उनकी विषय वस्तु क्षेत्रीय वन्यप्राणी, कार्य आयोजना अथवा अनुसंधान विस्तार आदि से संबंधित हो। किसी भी पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी से संबंधित हो। अपने वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय) के माध्यम से जांच प्रतिवेदन सीसीएफ वन संरक्षक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी को 2 दिन के भीतर देंगे। सीसीएफ संबंधित समिति के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अपना प्रतिवेदन तत्काल पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख को देंगे।

यह भी पढ़े: आयकर विभाग टैक्स चोरी पकड़ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर के साथ करेगा छापेमारी

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग