27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Heritage Walk: रायपुर में साइकिलिंग हेरिटेज वॉक का आयोजन, धरोहरों का बताया महत्व

CG Heritage Walk: हेरिटेज वॉक में शामिल लोग निगम मुख्यालय से सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रविभवन, जयस्तम्भ चौक, जवाहर बाजार, गांधी मैदान, रंग मंदिर होकर निगम मुख्यालय पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Heritage Walk: रायपुर में साइकिलिंग हेरिटेज वॉक का आयोजन, धरोहरों का बताया महत्व

रायपुर में साइकिलिंग हेरिटेज वॉक का आयोजन (PHoto Patrika)

CG Heritage Walk: छत्तीसगढ़ राज्य गठन को अब 25 साल होने जा रहा हैं । इस अवसर पर जिला प्रशासन और रायपुर निगम संस्कृति विभाग ने रविवार को एक साइकिलिंग हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। हेरिटेज वॉक में शामिल लोग निगम मुख्यालय से सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रविभवन, जयस्तम्भ चौक, जवाहर बाजार, गांधी मैदान, रंग मंदिर होकर निगम मुख्यालय पहुंचे।

साइकिल हेरिटेज वाक में निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा सहित अनेक लोग शामिल हुए। उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए। महापौर मीनल चौबे, कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक निष्ठा जोशी ने सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रवि भवन, जवाहर बाजार, गांधी मैदान, रंग मन्दिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इसी तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र के प्राचीन मठ मंदिरों से लोगों को अवगत कराया।