
प्रदेश में कल से बढ़ेंगी वर्षा की गतिविधियां (फोटो सोर्स- unsplash)
Monsoon Update 2025: दंतेवाड़ा में अटका मानसून 11 जून से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान भी 1 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। मंगलवार को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटे में लोहंडीगुड़ा व बस्तर में एक-एक सेमी बारिश हुई।
राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। उमस भी काफी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रहा, जो सामान्य है। बता दें कि 15 जून के आसपास से प्रदेशभर में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
28 मई को दंतेवाड़ा में मानसून की दस्तक के बाद प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन मानसून दंतेवाड़ा में ही अटका हुआ है। खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम (Cyclonic System) बनने लगा है और 11 जून से ज्यादा स्थानों पर भारी बारिश होगी। 10 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मानसून (Monsoon Update 2025) की सक्रियता कम होने के कारण राजधानी समेत कई इलाकों में नौतपा से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इससे लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इसलिए सरकारी व निजी अस्पतालों में सीजनल बीमारियों के मरीजों की लंबी कतार देखी जा सकती है।
प्रदेश के कई जिलों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी भारी बारिश, जानें आपके इलाके का क्या है हाल मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कुछ अन्य स्थानों ने गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
Published on:
10 Jun 2025 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
