28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कोराना वरियर्स के सम्मान में ‘लड़े हैं जीते हैं‘ कार्यक्रम का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 27 Aug 2023, 1:42 AM IST

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

रायपुर. उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘लड़े हैं जीते हैं’ कार्यक्रम में सरगुजा के लगभग एक हजार से अधिक कोरोना वारियर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने कोविड काल में बेहद सक्रीयता से काम किया, हमें अपने स्टाफ पर गर्व है। उन्होंने इस मौके पर कोरोना वारियर्स के योगदान पर आधारित थीम गीत को लॉन्च किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा किया गया।

उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कोविड बीमारी के प्रबंधन में समूचे छत्तीसगढ में चिकित्सा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है। सैकडों आई.सी.यू. बेड तैयार हुए हैं। सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए हैं। कोविड के दौरान चेस्ट स्केन की सुविधा स्थापित करने के लिये सभी जिला चिकित्सालयों में सिटी स्केन मशीन लगाया गया, जो आज दूसरी व्याधियों के लिये उपयोग में आ रहा है। कोविडकाल में पूरे देश में मात्र पुणे में कोविड का वॉयरोलॉजी लैब था। आज अकेले छत्तीसगढ़ में ऐसे लैब की संख्या 14 से अधिक है।

सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संकट को स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही भांप लिया था। छत्तीसगढ़ में जब 18 मार्च 2020 को कोविड का पहला केस आया था उसके तीन चार माह पूर्व ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बीमारी से निपटने के लिये एक आधारभूत चिकित्सीय ढांचे का निर्माण कर लिया था। सभी जिला अस्पतालों में भी तेजी से कोविड चिकित्सा इकाईयों का गठन किया गया। कार्यक्रम को जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी सम्बोधित किया।


कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कोरोना वरियर्स में मितानिनें, मरीज़ों की सेवा करने वाले निजी अस्पताल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मीडिया कर्मी, नर्स, आरएचओ, पुलिस कर्मियों, लैब टेक्नीशियन, कंटेनमेंट ज़ोन की पहचान और दवा का किट वितरण करने वाले लोग के साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति में योगदान देने वाले एनजीओ शामिल हैं। पैनल डिस्कशन और जन संवाद कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों ने कोरोना काल में अपना अनुभव साझा किया।


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मृत कोरोना वारियर्स को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।