2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरना स्थल तूता के स्थान पर सात नई जगहों पर हो सकता है धरना स्थल

बूढ़ातालाब धरना स्थल को नवारायपुर 28 किलोमीटर ग्राम तूता के सुनसान इलाके में दिए गया है। जिसका कर्मचारी संगठन, ट्रेड यूनियन व मीडिया के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संघ ने बिना चर्चा के एकपक्षीय आदेश जारी करने की निंदा करते हुए अनेक सुझाव जिला प्रशासन को दिए हैं।

2 min read
Google source verification
photoww.jpg

धरना स्थल तूता के स्थान पर सात नई जगहों पर हो सकता है धरना स्थल
- कर्मचारी संघ ने अनेक विकल्प सुझाए

रायपुर। बूढ़ातालाब धरना स्थल को नवारायपुर 28 किलोमीटर ग्राम तूता के सुनसान इलाके में दिए गया है। जिसका कर्मचारी संगठन, ट्रेड यूनियन व मीडिया के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संघ ने बिना चर्चा के एकपक्षीय आदेश जारी करने की निंदा करते हुए अनेक सुझाव जिला प्रशासन को दिए हैं। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत भूमि है, जिसमें धरना स्थल बनाया जा सकता है। संघ ने सात नई शासकीय भूमि का विकल्प प्रशासन को सुझाया है। यह स्थान नगर निगम सीमा के भीतर आम जनता, राजनैतिक पार्टीयों, कर्मचारी सध, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा।

बूढ़ापारा को धरना स्थल को भी किया जा सकता है व्यविस्थत

यदि सिंचाई कालोनी में कांप्लेक्स बनानें जैसी कोई योजना बूढ़ा तालाब धरना स्थल के लिए नई बनाई गई है। बुढ़ा तालाब को ही स्टेडियम के तरफ 50 फुट बॉउडी वाल को पीछे हटाकर, पीछे बड़े नाले के ऊपर कांकृटीकरण कर उस पर मंच बनाकर धरना स्थल बनाया जा सकता है।

तूता में एक कर्मचारी को आई गई मिर्गी

तूता में सोमवार को प्लेसमेंट नगरी निकाय कर्मचारियों के आंदोलन में एक कर्मचारी को मिर्गी आ गई थी। वहां प्रारंभिक चिकित्सा सुविधा फस्टएड तक उपलब्ध नहीं थी। महिलाओं के लिए विशेष असुविधा दिखाई दे रही थी।

इन जगहों को सुझाया- पंडरी बस स्टैंड की 14 एकड़ विघटित राज्य परिवहन की भूमि

- रविशंकर विश्वविद्यालय के सामने कोटा स्थित पुराना विघटित राज्य परिवहन का 4 एकड़ डिपों की भूमि,- वर्तमान में सिद्धार्थ चौक में तोड़े गए स्वीपर कॉलोनी की रिक्त भूमि

- गांस मेमोरियल सेंटर मैदान काली मंदिर के सामने,- महाराजबंद तालाब के किनारे पटेल मोहल्ला जाने वाला नया बाईपास मार्ग के दूसरी तरफ तालाब के किनारे,

- नया बस स्टैंड रावणभाठा की रिक्त भूमि,- सिंचाई कालोनी कि तोड़े गए रिक्त भूमि,

Story Loader