इस दौरान नए मार्गो और अतिरिक्त बसों के संचालन को लेकर चर्चा हुई है। बताया जाता है कि जल्दी ही महाराष्ट्र परिवहन विभाग (Raipur to Mumbai bus service) की टीम भी छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी। इस समय रायपुर से आंध्रप्रदेश के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, गुजरात के सूरत, उत्तरप्रदेश के बनारस, इलाहाबाद, झारखंड के जमशेदपुर, गढ़वा, ओडिशा के भुवनेश्वर, मध्प्रदेश के जबलपुर, छिद़वाड़ा और महाराष्ट्र के पुना, नागपुर, औरंगाबाद सहित अन्य जिलों के लिए संचालन होता है।