
Diwali Holiday: दीपावली को लेकर जोर-शोर से तैयारियों हो रही है। इस बीच सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। हालांकि सरकार ने एक महीने पहले ही दिवाली अवकाश की सूचना जारी कर दी थी। वहीं अब पर्व के नजदीक आने पर अमल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब स्कूल शिक्ष विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत छात्राओं को इस बार दिवाली पर 6 दिनों की छुट्टी मिल रही है।
5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह 3 नवंबर तक चलेगा। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है। इस साल दिवाली बच्चों की मौज ही मौज है। स्कूलों में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 3 नवंबर को रविवार है, वहीं इसके पहले 27 अक्टूबर को भी रविवार है। इस प्रकार दिवाली में कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होगी है। इस बार साल 2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टी भी इस दिन से शुरू होगी। वहीं धनतरेस के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इस अवसर पर भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
अब लक्ष्मी पूजा दिवाली के त्योहार को लेकर इस बार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के दिन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी लेकिन पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यानी दिवाली पर स्कूल का अवकाश 31 अक्टूबर को ही होगा। वहीं बच्चों को एक नंवबर की छुट्टी साथ में मिल रही है।
दिवाली के बाद 1 नवंबर को कुछ जगहों पर स्कूल खुल सकते हैं लेकिन कई जगहों पर बीच में इस एक दिन स्कूल नहीं खोले जाएंगे और छुट्टी जारी रहेगी। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है और इस अवसर पर भी दिवाली की क्रमवार छुट्टी रहने वाली है।
इस बार भाई दूज का पर्व 3 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है और इस अवसर पर भी अवकाश रहने वाला है क्योंकि इस दिन रविवार की भी छुट्टी है। कई जगहों पर भाई दूज के दिन 3 नवंबर को भी स्कूल बंद रहने वाले हैं। कुल मिलाकर छात्रों को छत्तीसगढ़ में दिवाली के अवसर पर 4 से 6 दिन की छुट्टियां मिलने जा रही हैं।
Updated on:
28 Oct 2024 06:59 pm
Published on:
27 Oct 2024 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
