8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्टूबर में मौज ही मौज! 8 दिनों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर व स्कूल

Diwali Holiday 2024: दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच छात्र भी असमंजस में हैं कि आखिर स्कूलों में दिवाली की छुट्टी कब रहेगी। तो आइए यहां जानते है कि दिवाली कब-कब सार्वजनिक अवकाश रहेगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Oct 2024, 2:27 PM IST

Public Holiday

Public Holiday: अक्टूबर का महीना इस बार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासा खुशियों से बीत रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने के कारण स्कूलों में छुट्टियां लगी हुई है। 29 अक्टूबर से दिवाली का पर्व शुरू होने वाला है। यह त्योहार छात्रों के लिए भी काफी उत्साह भरा रहता है, क्योंकि इस दिन छात्रों को स्कूल की छुट्टी भी मिलती है।

आलम ये है कि इस बार दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों को कहना है कि दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी, वहीं कुछ का कहना है कि यह 1 नवंबर को मनाई जाएगी। तो आइए जानते है दिवाली में कितने दिन स्कूलों में छुटियां मिलेगी।

लगातार 8 दिनों की छुट्टी

5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह 3 नवंबर तक चलेगा। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है। इस साल दिवाली बच्चों की मौज ही मौज है। स्कूलों में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 3 नवंबर को रविवार है, वहीं इसके पहले 27 अक्टूबर को भी रविवार है। इस प्रकार दिवाली में कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े: दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

इस तारीख को होगी लक्ष्मी, धनतेरस की पूजा

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने पत्रिका के सवालों का जवाब देते हुए दीपावली मनाने की तारीख बताई है। उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन केवल 31 अक्टूबर को करना है क्योंकि इस दिन प्रदोष काल और स्थिर व्रष लग्न का संयोग है। उन्होंने बताया कि स्थिर लग्न में लक्ष्मी का पूजन करने से धन की स्थिरता बनी रहती है। इस वर्ष धनतेरस का पूजन 29 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें नए सामान लाने से धन में वृद्धि के संकेत प्राप्त होते हैं।

30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी का व्रत रहेगा। 1 नवंबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा नहीं होगी। यह पूजा 2 नवंबर को होगी, जबकि भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि शास्त्रानुसार पूजा पाठ का पालन करें ताकि इस पवित्र अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

शीतकालीन की छुट्टी

शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2024 तक 6 दिनों का होगा, जबकि ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून, 2024 तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है। अधिकारिक सूचना के मुताबिक, कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे।