18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम की खबर : होम आइसोलेशन में जरूरत पड़ी तो घर पहुंचेंगे डाक्टर

- 90 प्रतिशत लोग ठीक हुए है- सहायक नोडल अधिकारी डॉ अंजली शर्मा
less than 1 minute read
Google source verification
home_isolation.jpg

होम आइसोलेशन में जरूरत पड़ी तो घर पहुंचेंगे डाक्टर

रायपुर। होम आइसोलेशन में जरूरत पडऩे पर मरीज को डेडीकेटेड हॉस्पिटल में भेजने के लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इसलिए किसी भी प्रकार का पैनिक ना करें, दस जगह पता ना करें, बहुत जगह फोन करने की जरूरत नहीं है। अपने चिकित्सक को बताए और कंट्रोल रूम फ़ोन करें। एक निश्चित अंतराल में मरीज को चिकित्सालय शिफ्ट किया जाएगा।

READ MORE : यहां आसमान में दिखा अद्भूत नजारा, सूर्य के चारों ओर इसे देख अचंभित हुए लोग

यह जानकारी होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम की सहायक नोडल डॉ अंजली शर्मा ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दी। इस के दौरान ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर अपने पास रखना अनिवार्य है। होम आइसोलेशन के ये दो महत्वपूर्ण घटक है। इसके अलावा अपने डॉक्टर की सलाह मानें और अगर आपके पैरामीटर्स में कोई दिक्कत है, आप अपने चिकित्सक को सूचित करें।

READ MORE : 1 मई से 18 प्लस वालों के लिए शुरू हो रहा वैक्सीनेशन: छत्तीसगढ़ के युवाओं को करना पड़ेगा इंतजार

होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम के पास 24 घंटे सातों दिन एंबुलेंस की व्यवस्था रहती है। उन्होंने कहा कि जब तक आपके ऑक्सीजन और टेंपरेचर मेंटेन है, तब तक चिंता की बात नहीं है। आप अपने घर में रहे और नियम से होम आइसोलेशन का चयन करें। होम आइसोलेशन से आप अपने आपको स्वस्थ कर सकते हैं और एक जरूरतमंद मरीज के लिए आप बेड बचा सकते हैं।

जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्ति हॉस्पिटल जाकर ही ठीक होंगे। हमारे यहां पर 90 प्रतिशत लोग हैं जो होम आइसोलेशन से ठीक हुए है। इसके लिए आपको अपने चिकित्सक के संपर्क में रहना है। डॉक्टर को अपना ऑक्सीजन लेवल और टेंपरेचर बताते रहना है।

READ MORE : कोरोना के कहर से राजधानी में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगा खुला क्या बंद