नगर निगम के बाद अब बिरगांव और धमतरी नगर निगम (Birgaon municipal Corporation election) सहित प्रदेश के 46 निकायों के लोगों की संपत्ति को ड्रोन सर्वे होगा।
रायपुर। नगर निगम के बाद अब बिरगांव और धमतरी नगर निगम (Birgaon municipal Corporation election) सहित प्रदेश के 46 निकायों के लोगों की संपत्ति को ड्रोन सर्वे होगा। सर्वे का ठेका दिल्ली की सीई इंफो सिस्टम लिमिटेड को शासन ने ठेका दिया है। ये एजेंसी उक्त निकायों में संपत्ति सर्वे, संपत्ति का ड्रोन सर्वे, जीआईएस मैप तैयार करने एवं डिजिटल नंबर एवं लगाने का काम करेगी।
राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने संबंधित निकायों को पत्र जारी कर उक्त एजेंसी से समन्वय स्थापित कर निकाय क्षेत्रांतर्गत सर्वे कार्य एवं ड्रोन सर्वे किए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि रायपुर नगर निगम में भी दिल्ली की एजेंसी को संपत्ति का सर्वे और जीआईएस सर्वे का ठेका दिया गया था। इस कार्य के लिए शासन ने करीब 11 करोड़ और नगर निगम ने 4 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। एजेंसी ने सर्वे में भारी गड़बड़ी की थी।