अगर 2013 में विधानसभा चुनाव परिणाम पर एक नजर डाले तो भाजपा को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी। बतादें कि रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की पिछले 15 वर्षों से सरकार है। वहीं अगर विधानसभा सीटों पर एक नजर डालें तो राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।