जगदलपुर. लोकतंत्र के अनिवार्य तत्व चुनाव का नक्सलियों ने बहिष्कार करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने देर रात बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव दल के आने का विरोध किया है। साथ ही ग्रामीणों से कहा कि चुनावी दल आए तो उन्हें चप्पल की माला पहनाओ और मारकर भगा दो। वहीं नेताओं को भी मारकर भगाने की बात लिखी है।