25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश, रहे सावधान

Fake ID: IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है।

2 min read
Google source verification
IAS अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश, रहे सावधान

IAS अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी (Photo Patrika)

Fake ID: छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अधिकारी की फोटो और प्रोफाइल का दुरुपयोग किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अधिकारी ने कहा

मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।

सावधान रहने की दी सलाह

यदि किसी को इस तरह की आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। प्रशासन ने भी आम जनता से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।

इससे सम्बंधित और भी खबर

IPS के नाम से फेसबुक में बनाई गई दो फेक आईडी

छत्तीसगढ़ के आईपीएस (Chhattisgarh IPS) शलभ कुमार सिन्हा के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। आईपीएस (IPS) ने इसकी जानकारी खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से दी है। इन फर्जी खतों में प्रोफाइल फोटो एक ही तरह की लगाई गई है। लेकिन कवर फोटो दोनों खातों में अलग है। आईपीएस शलभ ने लोगों को अकाउंट की रिपोर्ट करने के लिए अपील की है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी आईपीएस अधिकारी या पुलिस अफसर के नाम पर सोशल मीडिया (Social Media) पर फर्जी खाता बनाया गया हो। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पढ़े पूरी खबर

फर्जी ID से की अश्लील चैटिंग

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्रांतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि एक नैंसी प्रिया के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से पीड़िता को मोबाइल पर अश्लील गालियां, देते हुए, दुष्कर्म करने की धमकी देते दी। पीड़िता व पीड़िता की बड़ी बहन की फोटो को अपलोड किया है व अनजान मोबाइल नंबर से फोन कर पीड़िता को परेशान कर रहा है। इससे नाबालिग पीड़िता अपमानित महसूस कर रही है। पढ़े पूरी खबर