18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैटरी मैकेनिक साजिद ने रायपुर में 8 महीने पहले बसाया था नया आशियाना, अब उसी घर से उठीं पांच अर्थियां

family of five found dead: रायपुर आकर बेहतर जिंदगी की उम्मीद थी, लेकिन आर्थिक तंगी और कर्ज के बढ़ते बोझ के बीच पूरा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Raipur Family Death Case

एक घर से उठीं पांच अर्थियां (photo source- Patrika)

Raipur Family Death Case: रायपुर के टिकरापारा इलाके के संजय नगर में जिस किराए के मकान में करीब आठ महीने पहले सैयद साजिद खान अपने परिवार के साथ रहने आया था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। जिस घर में बच्चों की आवाजें गूंजती थीं, उसी घर से एक साथ पांच लोगों के शव निकलने की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पड़ोसियों के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि कुछ महीने पहले तक हंसता-खेलता दिखने वाला परिवार इस तरह खत्म हो जाएगा।

Sanjay Nagar Raipur incident: रोज मेहनत करता था, लेकिन बढ़ता गया कर्ज

पड़ोसियों और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, साजिद मौदहापारा की एक बैटरी दुकान में मैकेनिक का काम करता था। उसकी आमदनी से किसी तरह घर का खर्च चलता था, लेकिन समय के साथ आर्थिक दबाव बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि उसने कुछ लोगों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लिया था। बढ़ती देनदारी और सीमित आमदनी के कारण वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना की असली वजह का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

नए शहर में नई शुरुआत का सपना अधूरा रह गया

करीब आठ महीने पहले साजिद अपने परिवार के साथ इस किराए के मकान में रहने आया था। परिवार ने नई जगह पर नई शुरुआत की उम्मीद की थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि यह घर अब एक दर्दनाक घटना का गवाह बन गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है और लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

बंद दरवाजे ने बढ़ाया शक

शुक्रवार को पूरे दिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। देर रात तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो साजिद फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर भीतर पत्नी और तीनों बच्चे मृत मिले।

Raipur murder investigation: पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार की मौत खाने में किसी जहरीले पदार्थ के कारण हुई हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर साइबर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों पर आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस आर्थिक तंगी, कर्ज और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।