8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में रायपुर पुलिस पर अटैक! पथराव और हमले के बाद ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, 53 नामजद

Raipur police attacked in Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस टीम पर हमला हो गया। घायल कांस्टेबल की शिकायत पर 53 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
Raipur Police Attacked

कौशांबी में रायपुर पुलिस पर हमला (photo source- Patrika)

Raipur Police Attacked: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कौशांबी की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Raipur Police Attacked: यहां जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित गंज थाना में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 28 फरवरी को शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वारंट तामील कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से अनुमति मिलने के बाद गंज थाना रायपुर से प्रभारी आरक्षक युसुफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी और सत्यवेंद्र प्रधान की टीम शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची। पुलिस टीम ने पहले आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम शिवम केशरवानी की तलाश में इचौली गांव पहुंची।

“चोर-चोर” चिल्लाकर ग्रामीणों को जुटाया

बताया गया कि रायपुर पुलिस की टीम शिवम के घर के आसपास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान शिवम के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर बताकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घायल जवान को प्रयागराज किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।

Raipur Police Attacked: 53 लोगों पर केस, 5 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि घायल आरक्षक की शिकायत पर शिवम केशरवानी, उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर इलाके में पुलिस सतर्क है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग