20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष ने CMO को 20 मिनट में 55 बार दी गाली, इंजीनियर को दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Raipur Crime News: अभनपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उप अभियंता की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता और नगर पालिक अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है..
2 min read
Google source verification
congress nagar palika abhanpur

सीएमओ व सब इंजीनियर और कांग्रेस नेता उतरसेन गहिवारे ( photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: रायपुर जिले से लगे अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के बीच जमकर विवाद हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस नेता उतरसेन गहिवारे ने सीएमओ निलेश केरकेट्टा को 20 मिनट में 55 बार गाली दे डाली। इस विवाद के दौरान मौजूद नगर पालिका के उप अभियंता दुशात चौहान को भी जान से मारने की धमकी दी। वहीं विवाद बढ़ तो कांग्रेस नेता डंडा लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मारने डंडा लेकर दौड़ाया।

Raipur Crime News: अधिकारियों में भारी नाराजगी

इस विवाद के बाद सीएमओ और सब इंजीनियर ने मामले की शिकायत अभनपुर थाने में दर्ज कराई है। इधर सार्वजनिक रूप से की गई हरकत को लेकर अधिकारियों में भारी नाराजगी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुर्सी खरीदी का भुगतान को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे 13 अगस्त को अपने ऑफिस में थे। शाम करीब 4 बजे वे अपने कमरे से बाहर निकले। उस समय मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा और नगर पालिका अभनपुर के उप अभियंता दुशात चौहान मौजूद थे। इसी दौरान पालिका अध्यक्ष गहिवारे सीएमओ केरकेट्टा से कुर्सी खरीदी का भुगतान न होने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान गहिवारे ने अश्लील गाली गलौज की और डंडा उठाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।