20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Transport Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू, 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी चयनित

CG Transport Constable: छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। लिखित परीक्षा के आधार पर 250 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं, जिनका अब शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन होगा।
2 min read
Google source verification
Transport Constable Recruitment

Transport Constable Recruitment: 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट(photo-patrika)

Transport Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अब शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्रवाई की है।

Transport Constable Vacancy: 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी अगले चरण में

परिवहन विभाग ने परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। व्यापमं से प्राप्त लिखित परीक्षा के परिणाम, प्राप्तांकों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। इस तरह 50 पदों के मुकाबले अगले चरण में पांच गुना अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।

अब होगा शारीरिक मापदंड परीक्षण

लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से गुजरना होगा। चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण (Physical Measurement Test) किया जाएगा। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। अंतिम चयन भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है चयनित अभ्यर्थियों की सूची

परिवहन विभाग ने चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर भी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त कर लें।

पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही भर्ती प्रक्रिया

अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणाम प्राप्त होने के बाद प्राप्तांकों और पात्रता के आधार पर 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है। विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।