25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Burning Bus: रायपुर बस स्टैंड में आग का तांडव, VIDEO में कैद हुई जलती बसें, देखें…

Burning Bus: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भटगांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना सामने आई।
less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर बस स्टैंड में आग का तांडव (photo source- Patrika)

रायपुर बस स्टैंड में आग का तांडव (photo source- Patrika)

Burning Bus: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भटगांव में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर मंगलवार देर रात एक अप्रिय घटना हुई। (CG News) पार्किंग में खड़ी पांच बसें आग लगने से जलकर राख हो गईं। इस घटना से बस ऑपरेटरों में दहशत फैल गई है। बदमाशों पर आग लगाने का शक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार देर रात की है। पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई, जिससे पांच बसें जल गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें बसें आग की लपटों में घिरी हुई दिख रही हैं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।