हरेली त्योहार के बहाने राजनीतिक तीर भी नेताओं ने खूब चलाए। खासकर ईडी की कार्रवाई को लेकर। भूपेश बघेल के बयान का पलटवार करते हुए पूर्व मुयमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, सरकार आती है-जाती है। किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता। जो भ्रष्टाचार किया है, उसका न्यायालय सही-सही फैसला करेगा। इसलिए इंतजार करना चाहिए, ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, गौठान की हालत खराब 5 साल में भूपेश सरकार ने की। भूपेश बघेल को बोलने का कोई हक नहीं है।