28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिज्जा-चिप्स नहीं बच्चों को स्नैक्स में दें पालक पुदीना सेव

नोट करें हेल्दी रेसिपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 10 Dec 2021, 7:39 PM IST

पिज्जा-चिप्स नहीं बच्चों को स्नैक्स में दें पालक पुदीना सेव

पिज्जा-चिप्स नहीं बच्चों को स्नैक्स में दें पालक पुदीना सेव

खानपान की बदलती आदतों के चलते आजकल बच्चे हेल्दी खाने की जगह फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसमें पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। ये सभी चीजें न सिर्फ बच्चों के शारीरिक विकास बल्कि उनके मानसिक विकास पर भी बुरा असर डालती हैं। ऐसे में शाम के समय उनकी छोटी मोटी भूख और फास्ट फूड की क्रेविंग को शांत करने के लिए उन्हें बनाकर खिलाएं हेल्दी पालक पुदीना सेव। आइए जानते हैं क्या है इसकी रेसिपी।

पालक पुदीना सेव बनाने के लिए सामग्री
2 कप- पालक
1/2 कप-पुदीना पत्ती
3- हरी मिर्च
1 इंच- अदरक
1 कप- बेसन
1/4 कप-चावल का आटा
1 चम्मच- चाट मसाला
लाल मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल

पालक पुदीना सेव बनाने की विधि
पालक पुदीना सेव बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक और पुदीने की पत्तियों को धोकर काट लें। इसके बाद मिक्सी में पालक, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह पीसकर इसका स्मूथ पेस्ट बनाकर साइड में रख दें।
अब एक दूसरे बाउल में बेसन, चावल का आटा आदि सभी सामग्रियों को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमें धीरे-धीरे पालक का मिश्रण डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
साथ ही, सेव बनाने के लिए सेव के सांचे में तेल लगाकर रख दें ताकि सेव चिपकने से बच जाए। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करके सांचे में मिश्रण को धीरे-धीरे डालकर सेव को अच्छी तरह से फ्राई कर लें। आपके पालक और पुदीने से बने सेव बनकर तैयार हैं। आप इसे बड़ों को चाय और बच्चों को नाश्ते के समय में सर्व कर सकती हैं।