28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय- कॉफी को ब्रेक देकर रोजाना पिएं टोमैटो सूप, जानें इंस्टेंट रेसिपी

ठंड के दिनों में चाय-कॉफी के अलावा आपको सूप भी पीना चाहिए। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनती है बल्कि इससे ठंड भी कम लगती है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं टोमैटो सूप-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 11 Feb 2022, 7:52 PM IST

चाय- कॉफी को ब्रेक देकर रोजाना पिएं टोमैटो सूप, जानें इंस्टेंट रेसिपी

चाय- कॉफी को ब्रेक देकर रोजाना पिएं टोमैटो सूप, जानें इंस्टेंट रेसिपी

टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री-
4-5 मीडियम टमाटर
आधी छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधी छोटा चम्मच चीनी
एक चम्मच बटर
4 से 5 ब्रेड क्यूब्स
आधी चम्मच काला नमक
सफेद नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया, क्रीम या मलाई
एक चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर

टमाटर का सूप बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर को धोकर किसी बर्तन में दो कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। आप चाहें तो कुकर में भी 1-2 सीटी लगा सकते हैं। जब टमाटर पक जाएं और नर्म हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। अब टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें फिर छिलका उतार दें। ठंडा होने पर टमाटर को अच्छी तरह बारीक मिक्सी में पीस लें। अब टमाटर की प्यूरी को किसी बड़ी छलनी से छान कर बीज अलग कर दें। अब टमाटर को थोड़ा पानी डालकर एक बार फिर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें। उबाल आने पर सूप में चीनी, मक्खन, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर इसे 7-8 मिनट और पकाएं। किसी बाउल में कॉर्नफ्लार पाउडर को पानी में घोल लें और अब इसे टमाटर के सूप में मिला दें। एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। गर्मागर्म टोमैटो सूप तैयार है। आप इसमें थोड़े ब्रेड क्यूब्स डालकर सूप बाउल में सर्व करें। सर्दियों में आप टमाटर के सूप में 2-3 कली लहसुन और एक टुकड़ा अदरक का भी डाल दें और इसे टमाटर के साथ ही पीस दें। टमाटर सूप में मलाई या क्रीम और धनिया डालकर गार्निश करें। बच्चों और बड़ों सभी को ये टमाटर का सूप खूब पसंद आएगा।