रायपुर. अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में जॉब का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। रेलवे कोच फैक्टरी ने 10वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। रेलवे कोच फैक्टरी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में अप्रेंटिस पदों की संख्या 101 है। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।