
अब तक जिले में इस योजना से जिले के चिन्हांकित 110 हाट बाजारों में 1381 शिविर आयोजित कर 46534 मरीजों को लाभांवित किया जा चुका है।
रायपुर. सूरजपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य शासन की महती योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना जिले में प्रारंभ की गई है। इसके तहत् जिले के ग्रामीण अंचलों में मरीजों को स्वाास्थ्य विशेषज्ञों से निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से ऐसे मरीज जो ईलाज के लिए अस्पताल तक नहीं आ पाते, उन्हें उनके ही क्षेत्र में शिविर लगाकर मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत नेत्र, बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों से उपचारित करने सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
जिले में हैं हाट-बाजार क्लिनिक हेतु सर्वसुविधा युक्त चार वाहन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सूरजपुर आगमन पर हाट बाजार क्लिनिक योजना के चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर ग्राम केनापारा से रवाना किया गया था, तब से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से चिकित्सा लाभ दिया जा रहा है। इन वाहनों में डाक्टर, पैरामेडिकल एवं नर्सों का दल होता है। वाहनों में ही सभी प्रकार के जांच व प्राथमिक उपचार के लिए समस्त सुविधाएं तथा दवाईयां भी उपलब्ध रखीं गई हैं।
चकित्सालयों से वाहन मालिकों को 4 लाख 10 हजार 700 रुपए का किया गया भुगतान
इसके अतिरिक्त कलेक्टर दीपक सोनी के पहल पर जिले के समस्त गांव में स्थानीय उपलब्ध वाहनों को पंजीकृत कर एंबुलेंस के कार्य में लाया जा रहा है, कलेक्टर जनसहभागीता को हमेशा प्राथमिकता पर रखते हैं उनका मानना है कि जनसहयोग से बड़े से बड़े कार्य को करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। पंजीकृत किए गए वाहनों के चालकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिसका भुगतान चालकों को मरीज को केन्द्र तक पहुंचाने पर तत्काल किया जाता है। अब तक इस पहल से 1215 मरीजों को अस्पताल पहुंचा कर लाभांवित किया जा चुका है, जिसके भुगतान में चिकित्सालयों से वाहन मालिकों को 4 लाख 10 हजार 700 रुपए का भुगतान भी किया गया है। जिससे ग्रामीण वाहन स्वामीयों में कार्य के प्रति उत्साह की भावना और अधिक बढ़ गई है।
अब तक 46534 मरीज ले चुके हैं लाभ
उल्लेखनीय है कि जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने-बेचने इन साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुंचते हैं। चूंकि दूरस्थ ग्रामीण पहुंच विहीन क्षेत्रों में अब भी चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त पहुंच नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई, ताकि ग्रामीण वहां सामानों की खरीदी-बिक्री के साथ अपने परिजनों को साथ लाकर उनका ईलाज भी करा सकें। अब तक जिले में इस योजना से जिले के चिन्हांकित 110 हाट बाजारों में 1381 शिविर आयोजित कर 46534 मरीजों को लाभांवित किया जा चुका है।
Updated on:
14 Dec 2019, 5:56 PM IST
Published on:
14 Dec 2019, 5:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.