बता दें कि 22 जून की देरशाम को आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम ने लोहा कारोबारी और उसके सहयोगी के 4 ठिकानों पर छापमारा था। इसमें देवेन्द्रनगर स्थित दफ्तर, गीतानगर के 3 घर शामिल थे। सहयोगी के घर से कुछ नहीं मिलने के बाद वहां से दस्तावेज जब्त कर टीम 3 अन्य ठिकानों पर डटी हुई थी। इस दौरान 6 करोड़ नकद और हवाला से संबंधित दस्तावेज मिले थे। इसक ब्यौरा दिल्ली स्थित सीबीडीटी मुख्यालय को भेजा गया था। इसकी जांच शुरू होते ही कारोबारी के हवाला के कनेक्शन मिले। साथ ही करीब 100 करोड़ रुपए का हिसाब भी मिला।