6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत ड्राइवर ने छीन ली इन बेजुबानों की जिंदगी, कुचला दिया गाड़ी से

शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने भैसों को गाड़ी से कुचला।
less than 1 minute read
Google source verification
Buffalo

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक ड्राइवर ने भैसों को अपनी गाड़ी से कुचल डाला। इस हादसे में जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और नगर निगम को दी। पुलिस के आने के बाद नगर निगम ने जानवरों के शव को सड़क से हटाया। जांच में यह पता चला कि ड्राइवर नशे में था।

दरअसल यह घटना रायपुर के महावीर नगर चौक की है। जहां एक टाटा सफारी तेजी से सिग्नल की तरफ जा रही थी। तभी अचानक सामने 2 भैंस आ गए और ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे उसने गाड़ी भैंसों पर चढ़ा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। सामने आई भैसों को देखकर ब्रेक लगाने के बजाए उनपर गाड़ी चढ़ा दी। बेजुबान जानवरों की मौके पर ही मौत हो। गाड़ी की रफ़्तार बहुत ही ज्यादा थी। जिसके कारण भैसों के शव के लोथड़े पूरे रास्ते में फैल गए और खून सड़क पर फैल गया।

READ MORE:फैक्ट्री में लोहा चढ़ाते समय अचानक गिर पड़ा युवक, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

यह घटना इतनी भयंकर थी कि भैसों का मृत शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस हो गया।एक भैंस के सिर पर गाड़ी चढ़ने के कारण उसका उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। नगर साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे। जिसके बाद दोनों भैसों के शव को सड़क से हटाया गया।

रात का समय होने के कारण रास्ते पर ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी। वहीं अगर ये हादसा दिन के समय होता तो और भी भयावह हो सकता था। बेजुबान जानवरों के साथ कई और लोग भी गाड़ी के नीचे आ सकते था।