26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal : मेष, कन्या, तुला के साथ इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि…देखिए

February 2024 Horoscope: फरवरी महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रह हैं। महीने के पहले ही दिन गुरुवार को बुध ने मकर राशि में गोचर किया। अब मंगल, शुक्र व सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

2 min read
Google source verification
horoscope.jpg

Aaj Ka Rashifal: फरवरी महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रह हैं। महीने के पहले ही दिन गुरुवार को बुध ने मकर राशि में गोचर किया। अब मंगल, शुक्र व सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों का अनुमान है कि इससे 6 राशि मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु के जातकों का जहां भाग्य चमकेगा, वहीं बाजार में भी बूम देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 5 फरवरी को अपनी उच्च राशि यानी मकर में प्रवेश कर सूर्य-बुध के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ प्रॉपर्टी में खरीद-फरोख्त तेज होने के योग बनेंगे। 12 फरवरी तड़के शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे और चार ग्रहों का योग बनाएंगे। ये मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है। 13 फरवरी को सूर्य मकर छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 20 फरवरी को बुध मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रकट होंगे और बुधादित्य योग बनाएंगे। पूरे महीने प्रॉपर्टी में उठाव देखने को मिलेगा। सुख, वैभव में वृद्धि के योग बनेंगे।

यह भी पढ़े: CG Weather Update : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, अगले कुछ दिनों तक इन जिलों में होगी बारिश....Alert जारी

10 से 18 फरवरी तक गुप्त नवरात्र

10 से 18 फरवरी तक गुप्त नवरात्रि रहेगी। इस दौरान माता भगवती की गुप्त स्थान पर रहकर पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने से सिद्धि प्राप्ति का अवसर मिलेगा। गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन स्नान के बाद पूर्व की तरफ मुख करके अपनी कुलदेवी की ज्योत के साथ पूजा-पाठ करनी चाहिए।

मंगल काज होंगे, रोजगार के योग

मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु राशि वाले जातकों के लिए फरवरी माह खास उपलब्धियों, व्यापार में बढ़ावा, नए रोजगार के साधन, सुख-समृद्धि और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ संयोग वाला रहेगा। परिवार के मुखिया के लिए महीना शुभ रहेगा। संगठन या कंपनी के लीडर के लिए अपने उत्पादन क्षेत्र या कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के साथ उन्नति वाला महीना साबित होगा।

महीने में 7 मुहूर्त, इनमें एक अबूझ

फरवरी में विवाह के 7 मुहूर्त हैं। ये मुहूर्त 1, 4, 6, 12, 14, 18 और 19 फरवरी को रहेंगे। इनमें एक अबूझ मुहूर्त 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर है। इनमें 1 फरवरी को छह रेखीय, 4 को सात रेखीय, 6 को आठ रेखीय, 12 को नौ रेखीय, 18 को आठ रेखीय और 19 फरवरी को आठ रेखीय विवाह मुहूर्त रहेगा। सबसे खास 6, 12, 14 और 18 फरवरी वाले मुहूर्त हैं। इसके साथ तीन मुहूर्त जनेऊ संस्कार के हैं, जो 14, 19 व 27 फरवरी को हैं।

यह भी पढ़े: नहीं कट पा रहा भूमि का नक्शा, 3 महीने से काम हुआ बंद...जनता के साथ राजस्व अधिकारी भी परेशान