International Men’s Day 2022: हर वर्ष 19 नवम्बर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है। संसार में स्त्री और पुरुष दोनों का अपना-अपना महत्व होता है। स्त्री-पुरुष दोनों ही समाज का अभिन्न हिस्सा है। चूँकि, स्त्री को सदियों से ही दोयम दर्जा दिया जाता रहा है, इस वजह से आजकल स्त्री के बारे में, उनके संघर्षों और अधिकारों के बारे में समाज में और हमारे आसपास बात अधिक होती है। मगर स्त्री के अधिकारों के बारे में सोचते हुए हमें नहीं भूलना चाहिए कि संसार को सुंदर बनाए रखने में पुरुष का भी उतना ही योगदान है जितना कि किसी स्त्री का। पुरुषों की अहमियत बताने के लिए ही विश्व में हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।