
rain
रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी होती रही दोपहर करीब 2 बजे 1 घंटे की बारिश ने शहर को भिगो दिया। इससे शहर के कई इलाकों की नाली-नालियां जलमग्न हो गई। इस दौरान लोगों को नालियों के पानी से होकर गुजरना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उड़ीसा और दक्षिण छत्तीसगढ तक चक्रवात बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3.6 किलोमीटर है। इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित हुआ है। इससे अगले २४ घंटे में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
रायपुर में 1 घंटे 45 एमएम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में कई इलाकों में बौछारें पड़ी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में रविवार की दोपहर जब लोग करवाचौथ की खरीदारी कर रहे थे, उसी समय झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगह नालियां उफन कर गंदा पानी बाहर बहने लगा। महिलाएं भीगकर करवा चौथ की खरीदारी की। मौसम में बदलाव के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शाम को मौसम और खुशनुमा हो गया। महिलाएं जहां करवा चौथ की तैयारी में लगी रही वहीं, दूसरी ओर शहर के यूथ मरीन ड्राइव में मौसम के इस मूड का जमकर इंजाय किया।
तापमान में निरावट
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम हुआ है।
Updated on:
08 Oct 2017 09:20 pm
Published on:
08 Oct 2017 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
