16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सहमति सितंबर हो सकती है प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 3 Jun 2022, 1:48 AM IST

छत्तीसगढ़ में होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा

छत्तीसगढ़ में होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन संघ ने छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा के आयोजन का फैसला किया है। इसके आयोजन की संभावित तिथि 20 से 25 सितम्बर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने उनसे आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन से वैश्विक खेल मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज होगी और भविष्य में भी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने इस इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए सहमति देते हुए आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम को थॉमस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम ने दिया गिफ्ट
भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द बैडमिंटन अकादमी की स्थापना कराने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितम्बर में रायपुर में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी संचालित होने से भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कोच की सुविधा छत्तीसगढ़ को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
2) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt] छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित
इसके पहले, थॉमस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपहार में भारतीय खिलाडिय़ों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री से सीएमओ में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ में मानसून में 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान