वेबिनार का आयोजन, वन विभाग के अफसर ही नहीं हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में पहली बार फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व को लेकर राष्ट्रीय स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया था। बाघों के संरक्षण, बाघों और अन्य वन्य प्राणियों के शिकार पर कोर्ट ट्रायल में साक्ष्य एंव फॉरेंसिक साइंस के अभियोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बाघों एवं अन्य वन्य प्राणियों के शिकार होने पर सैंपल इकठ्ठा करने एवं गलत तरीके से साक्ष्य इकक्ठा करने से अभियोजन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा की गई।