
रायपुर में IPL मैच के टिकट की जमकर कालाबाजारी (Photo Patrika)
IPL 2026: आईपीएल के नवा रायपुर में होने वाले मैचों के टिकटों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। ब्लैक में टिकट बेचने वाले लोगों को मैप दिखाकर पूछ रहे हैं कि कौन सी सीट चाहिए। टिकट का ब्लैक मार्केट फैंस की जेब में डाका डाल रहा है। बता दें कि इस बार टिकट की सिर्फ ऑनलाइन बिक्री हुई, लेकिन इसके ओपन होते ही चंद मिनटों में टिकट सेल आउट हो गए।
अब इन्हें ब्लैक में दोगुने दामों पर बेचा जा रहा है। इसके लिए महंगे टिकट पर एजेंट मैच का पवेलियन व्यू दिखने और फूड और शॉफ्ट ङ्क्षड्रक भी मिलने की बात कह रहे हैं।
एजेंट 3500 रुपए से लेकर 8000 रुपए के टिकटों को दोगुने दामों पर बेच रहे हैं। एजेंट से बातचीत का पूरा चैट पत्रिका के पास है। इसमें लोअर 2 जिसकी कीमत 3500 रु. है उसे 7000 रुपए में बेच रहे। इसी तरह लोअर-7, 3500 का 7 हजार, लोअर 5, 5500 का 12 हजार और पी1 एनेक्स बी, 8000 का 16 हजार रुपए में बेच रहे हैं।
रिपोर्टर- आईपीएल मैच का टिकट चाहिए?
एजेंट- कहां से बोल रहे, नंबर कहां से मिला।
रिपोर्टर- दोस्त से नंबर मिला है, टिकट मिलेगा?
एजेंट- मिल जाएगा, कौन सी कैटेगरी का टिकट चाहिए।
रिपोर्टर- क्या-क्या रेट है?
एजेंट- अपर का 6000, लोअर 7000 और डग का 16000 रुपए है।
रिपोर्टर- टिकट कब मिल पाएगा?
एजेंट- अभी भाटापारा में हूं, रायपुर आकर आपसे कॉन्टेक्ट करता हूं।
रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर टिकट दलालों को चेतावनी जारी की थी। पोस्ट कर लिखा था कि, आईपीएल में टिकट ब्लैक में बेचा या खरीदा तो जाओगे सलाखों के पीछे। भरोगे तगड़ा जुर्माना। खेल का मजा करोगे खराब तो करोंगे खुद को बदनाम।
स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी।
Updated on:
09 May 2026 02:10 pm
Published on:
09 May 2026 02:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
