पुलिस ने न्यायाधीश एसके त्रिपाठी के कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड दी। उधर, विनोद वर्मा के वकील ने कोर्ट से कहा कि विनोद वर्मा की जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस हिरासत में विनोद वर्मा पर हमला हुआ। वहीं माना थाना ले जाते वक्त भी उनपर हमला हुआ। विनोद वर्मा की ओर से वकील फैजल रिज़वी और सतीश वर्मा ने पैरवी की।