विनोद वर्मा ने कहा- जज साहब जेल जाउंगा तो मैं मारा जाउंगा
कथित सेक्स सीडी के मामले में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा को आज सुबह ११ बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पत्रकार विनोद वर्मा ने कहा कि जज साहब जेल जाउंगा तो मारा जाउंगा। इस पर विनोद वर्मा के वकील ने भी जेल में विनोद के जान का खतरा और स्लिप Dick की प्रॉब्लम बताया। इस पर कोर्ट ने जेल में मैनुअल के तहत दोनों बातों को लेकर व्यवस्था करने को कहा। वकील ने जेल में विनोद को दूसरे कैदियों से अलग रखने की मांग की है।